लखनऊ का सरकारी अस्पताल सील, मह‍िला समेत तीन नए पॉज‍िट‍िव


लखनऊ, सिटी क्राइम न्यूज़ ब्यूरो राजधानी का रानी लछमी बाई अस्पताल  3 दिनों के लिए सील कर द‍िया गया है। चार मई को महिला को भर्ती कर यहां इलाज हुआ था, जिसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अस्‍पताल को सील कर द‍िया गया है। सभी अस्पताल कर्मियों की जांच के ल‍िए सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक अस्पताल सील रहेगा। वहीं जहां गुरुवार को कोई नया केस नहीं म‍िलने से राहत म‍िली थी वहीं शुक्रवार को तीन नए केस म‍िलने से च‍िंता बढ़ गई है। शुक्रवार को केजीएमयू में हुई जांच के अनुसार 738 टेस्ट में 11 पॉजिटिव म‍िले हैं। इनमें से तीन पॉज‍िट‍िव मामले लखनऊ के हैं, ज‍िनमें से एक केस सब्जी मंडी कैसरबाग, दूसरा केस फतेहगंज अमीनाबाद तथा तीसरा मामला नरही का है। यहां एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जांच प्राइवेट लैब में हुई है। वहीं फतेहगंज गल्‍‍‍‍ला मंडी मेंं यह पहला मामला है। 


ऐसे में अब मरीजों की संख्या 256 हो गई है । इसमें लखनऊ के 173 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं। वहीं न‍िजी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस कॉलेज में 47 मरीज भर्ती किए गए थे, सभी की छुट्टी हो गई है। ऐसे में अब तक साढ़ामऊ अस्पताल से 59, केजीएमयू से 14, निजी कॉलेज से 87, लोहिया संस्थान से 10, पीजीआइ से दो, कमांड से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।


कोरोना संदिग्घ महिला की मौत 


लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती महिला की मौत हो गई है। उसके बुखार के साथ-साथ सांस फूलने की समस्या हो रही थी। शाम को उनकी मौत हो गई। ऐसे में शव को मर्च्‍युरी में रख द‍ििया गया। रिपोर्ट आने पर परिवारजनों को शव सौंपा जाएगा। चिनहट निवासी 73 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ थी। परिवारजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाए। इस दौरान जांच में बुखार भी मिला। ऐसे में कोरोना के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवा शीष शुक्ला के मुताबिक शाम को वृद्धा की मौत हो गई। म हिला का स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वृद्ध महिला का शव पैक कराकर मर्च्‍युरी में रखा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही परिवारजनों का सौंपा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गाइड लाइन के अनुसार संस्कार किया जाएगा।


बहराइच में कोरोना संक्रमित 12 ने जीती जंग


बहराइच व श्रावस्ती के 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जांच नेगेटिव आई है। संक्रमित इन लोगो ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें निजी पैथोलॉजी की जांच में पॉजिटिव बताई गई गर्भवती स्त्री की नेगेटिव आई रिपोर्ट भी शामिल है। निजी पैथोलॉजी की जांच को लेकर लोग मुखर हो रहे है। 23 अप्रैल को बहराइच के आठ व श्रावस्ती के तीन लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। इन सभी का कोरोना उपचार हॉस्पिटल सीएचसी चित्तौरा में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


6 व 7 मई को आई जांच रिपोर्ट में भर्ती सभी 11 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना जंग जीत चुके इन 11 को शुक्रवार की डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। दूसरी ओर नगर के बक्शीपुरा निवासी गर्भवती नम्रता श्रीवास्तव (28) की निजी पैथोलॉजी पैथ काइंड की जांच में रिपोर्ट 5 मई को पॉजिटिव आई। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। बुधवार को डेडिकेटेड हॉस्पिटल में उनका तीन डॉक्टरों के पैनल ने सिजेरियन किया। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। गुरुवार को नम्रता की आई जांच रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव निकली। परिवार के अन्य लोगो की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। सिजेरियन होने के कारण नम्रता अभी हॉस्पिटल में ही रहेंगी। नेगेटिव आई रिपोर्ट से डॉक्टरों व प्रशासन ने काफी राहत महसूस की है।